आईएएस अधिकारी सज्जन सिंह यादव होंगे जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव

img

जम्मू, शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। एजीएमयूटी कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह यादव एक नवंबर से जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव के तौर पर पदभार संभालेंगे और अटल डुल्लू की जगह लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है। वर्ष 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अटल डुल्लू 31 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया, ‘‘सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से, डॉ. सज्जन सिंह यादव को दिल्ली से स्थानांतरित कर एक नवंबर 2026 से या उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से, जो भी बाद में हो, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव के तौर पर तैनात किया जाता है।’’

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement