कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप
चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), शनिवार, 24 अक्टूबर 2026। कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में शनिवार तड़के 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने यह जानकारी दी। केएसएनडीएमसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र गौरीबिदनूर तालुक के सोमसेट्टीहल्ली गांव के पास स्थित था। भूकंप सुबह तीन बजकर 29 मिनट पर आया और इसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई पर था। बयान में कहा गया, ‘‘भूकंप के केंद्र से संबंधित भूकंपीय तीव्रता मानचित्र के अनुसार, इसकी तीव्रता कम दर्ज की गई है। इसके झटके केंद्र से 20 से 30 किलोमीटर के दायरे में महसूस किए जा सकते हैं।’’ केंद्र ने कहा कि कम तीव्रता के कारण इस प्रकार के भूकंप से स्थानीय लोगों को नुकसान पहुंचने की आशंका नहीं है, हालांकि कुछ स्थानों पर कंपन महसूस किया जा सकता है।
Similar Post
-
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों की ही रही है नीलामी, मुख्यमंत्री धामी जिम्मेदार : सैलजा
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। कांग्रेस महासचिव और उत्तराखं ...
-
कारोबारी ने मेरे साथ बैठक में भी मेटा एआई का चश्मा पहना था: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी ड ...
-
नये वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात की
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार् ...
