दक्षिण दिल्ली में मुठभेड़ के बाद वांछित अपराधी गिरफ्तार
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। दक्षिण दिल्ली के मैदानगढ़ी इलाके में रविवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी घायल हो गया, जिस पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान सावन उर्फ मुच्छड़ मामा के रूप में हुई है। उसने पुलिस दल पर कथित तौर पर दो गोलियां चलाईं, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। आरोपी लूट के एक मामले में वांछित था और कथित तौर पर 12 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल है।
Similar Post
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
-
मणिपुर में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इंफाल, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। मणिपुर के कांगपोकपी और बिष्णुपु ...
