मणिपुर में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इंफाल, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। मणिपुर के कांगपोकपी और बिष्णुपुर जिलों से मादक पदार्थ तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सेनापति थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दर्ज तीन प्राथमिकी के सिलसिले में शनिवार को इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान रोमन राय (21) और अमित कुमार थापा (35) के रूप में हुई है। राय को कांगपोकपी जिले से, जबकि थापा को बिष्णुपुर जिले से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी लंबे समय से फरार थे। उन पर मणिपुर में अफीम की खेती करने वालों और राजस्थान में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के बीच कड़ी के रूप में काम करने का संदेह है। पुलिस के मुताबिक, अमित कुमार थापा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया गया था। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने के साथ ही राजस्थान तक इसके तार फैले होने का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Similar Post
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
-
मणिपुर में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इंफाल, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। मणिपुर के कांगपोकपी और बिष्णुपु ...
