केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में जलभराव के कारण जनजीवन प्रभावित होने के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। जिन जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया वहां शैक्षणिक संस्थानों और साहसिक पर्यटन एवं ट्रैकिंग स्थलों सहित सभी पर्यटन स्थलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। मौसम विभाग ने मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।
इसके अलावा, विभाग ने 10 जिलों तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पत्तनमथिट्ठा, अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़ और कन्नूर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ तथा कासरगोड जिले के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। इसके साथ ही, राज्य के विभिन्न हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया गया है। ‘रेड अलर्ट’ से तात्पर्य 24 घंट में 20 सेंटीमीटर से अधिक अत्यधिक भारी बारिश, ‘ऑरेंज अलर्ट’ में 11 से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश और ‘येलो अलर्ट’ का अर्थ छह से 11 सेमी के बीच भारी बारिश होना है।
Similar Post
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
-
मणिपुर में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इंफाल, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। मणिपुर के कांगपोकपी और बिष्णुपु ...
