राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान परगट सिंह ने कहा कि यह दौरा ‘मिशन 2027’ के लिए मालवा के मुख्य क्षेत्र से पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान को दिशा और गति देगा। अगले साल की शुरुआत में पंजाब विधानसभा चुनाव होना है। जालंधर छावनी के विधायक परगट सिंह ने एक बयान में कहा कि पंजाब की राजनीति में मालवा क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि संगरूर से चुनाव अभियान को आगे बढ़ाना प्रदेश कांग्रेस की रणनीति का एक अहम हिस्सा होगा। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि 2027 के चुनाव से पहले पार्टी संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और लोगों की चिंताओं को लगातार उठाना मुख्य प्राथमिकताएं होंगी। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के दौरे से कांग्रेस की राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
