बेंगलुरु हवाई अड्डे पर यात्री के पास से 17.50 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद
बेंगलुरु, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। बैंकॉक से यहां के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे एक यात्री के पास से 17.50 लाख रुपये मूल्य का ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना 23 अक्टूबर की है और आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। बेंगलुरु सीमाशुल्क विभाग ने ‘एक्स’ पर बताया कि यात्री ने जूतों के अंदर 500 ग्राम ‘हाइड्रोपोनिक’ गांजा छिपाकर रखा था, जिसे जांच के दौरान जब्त कर लिया गया।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रु की साइबर ठगी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रुपय ...
-
न्यायालय ने धनशोधन मामले में रियल्टी कंपनी के प्रवर्तक की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने घर खरीदा ...
-
गुजरात सरकार ने देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया
गांधीनगर, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। गुजरात सरकार ने सोमवार को दे ...
