दिल्ली हवाई अड्डे पर 47 लाख रुपये से अधिक का सोना जब्त, दो यात्री पकड़े गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026। सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शारजाह से आए दो यात्रियों के पास से 332 ग्राम वजन की सोने की दो चेन जब्त की हैं, जिनकी कीमत करीब 47.38 लाख रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यात्रियों को 26 अक्टूबर को टर्मिनल-तीन पर ग्रीन चैनल पार करने के बाद उनकी गतिविधियों के आधार पर संदिग्ध पाए जाने पर रोका गया।
बयान में कहा गया कि उनके सामान की जांच में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली, लेकिन डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से गुजरने के दौरान तेज बीप की आवाज आने पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने उनकी व्यक्तिगत तलाशी ली। इस दौरान यात्रियों के अंतर्वस्त्रों में छिपाकर रखी गई 999 शुद्धता वाली सोने की दो चेन बरामद हुईं। इनका कुल वजन 332 ग्राम था। चेन को काले टेप और कार्बन पेपर में लपेटकर रखा गया था। बयान में कहा गया कि जब्त सोने की अनुमानित बाजार कीमत 47.38 लाख रुपये है और इसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त किया गया है।
Similar Post
-
चक्रवात का खतरा: ओडिशा ने संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकालने का काम जल्द शुरू करने का दिया निर्देश
भुवनेश्वर, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना ग ...
-
एनआईए ने मिजोरम में 236 किलो से अधिक मेथामफेटामीन की जब्ती मामले में एक और आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (ए ...
-
कुलगाम मुठभेड़ में लतीफ भट समेत 2 लश्कर आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
नई दिल्ली, सोमवार, 16 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले ...
