रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई
बेंगलुरु, रविवार , 01 नवम्बर 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बेंगलुरु और मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की पहली यात्रा को हरी झंडी दिखाई। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों प्रमुख महानगरों के बीच रात्रिकालीन रेल संपर्क मजबूत होगा। उन्होंने बताया कि 16 डिब्बों वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन बेंगलुरु के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल (एसएमवीटी) से रवाना हुई। यह ट्रेन सोमवार सुबह 6.15 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) पहुंचने वाली है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और एच डी कुमारस्वामी, राज्य मंत्री वी सोमन्ना और शोभा करंदलाजे तथा सांसद तेजस्वी सूर्या, पी सी मोहन और सी एन मंजूनाथ सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। दक्षिण पश्चिम रेलवे ने बताया कि ट्रेन की नियमित सेवाएं मुंबई-बेंगलुरु दिशा में दो नवंबर से और वापसी की दिशा में तीन नवंबर से शुरू होंगी।
Similar Post
-
महबूबा मुफ्ती सर्वसम्मति से एक बार फिर पीडीपी अध्यक्ष निर्वाचित
श्रीनगर, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमं ...
-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इमारत ढहने की घटना की जांच के दिए आदेश, ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा ...
-
दिल्ली : जनकपुरी में बीमा के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 43 गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 05 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने पश्चिमी दिल ...
