केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ में भारत की 183वीं भूकंप वेधशाला का उद्घाटन किया
जम्मू, सोमवार, 02 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पर्वतीय क्षेत्र में सोमवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश की 183वीं भूकंप वेधशाला का उद्घाटन किया। इस वेधशाला से राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान नेटवर्क को मजबूती मिलेगी, भूकंप की निगरानी बेहतर होगी और क्षेत्र में आपदा से निपटने की तैयारियों को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में यह इस तरह की चौथी वेधशाला है। वेधशाला के उद्घाटन समारोह में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा और किश्तवाड़ की विधायक शगुन परिहार भी मौजूद थे। मंत्री ने कहा कि यह वेधशाला चौबीस घंटे भूकंप की गतिविधियों पर निगरानी के जरिए हिमालयी क्षेत्र में भूकंप की निगरानी को मजबूत करेगी, जिससे भारत की भूकंप अवलोकन क्षमताएं बढ़ेंगी। अधिकारियों ने बताया कि यह वेधशाला किश्तवाड़ और आसपास भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में भूकंपीय गतिविधियों की चौबीसों घंटे निगरानी करने में सहायक होगी। सिंह ने इससे पहले 21 जून, 2022 को उधमपुर में देश की 153वीं भूकंप वेधशाला राष्ट्र को समर्पित की थी।
Similar Post
-
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों की ही रही है नीलामी, मुख्यमंत्री धामी जिम्मेदार : सैलजा
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। कांग्रेस महासचिव और उत्तराखं ...
-
कारोबारी ने मेरे साथ बैठक में भी मेटा एआई का चश्मा पहना था: सतीशन
तिरुवनंतपुरम, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी ड ...
-
नये वायुसेना प्रमुख आशुतोष दीक्षित ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से मुलाकात की
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार् ...
