दिल्ली में तीन जगह लगी आग, दो बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती कराए गए

img

नई दिल्ली, मंगलवार, 04 नवम्बर 2026। दिल्ली में मंगलवार सुबह तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं के बाद दो बुजुर्गों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। डीएफएस के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में एक मकान में आग लगने से दो बुजुर्ग धुएं के संपर्क में आए गए। वहीं, दक्षिण दिल्ली के हौज खास में एक बुटीक और पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में एक मकान में आग लग गई। डीएफएस के अनुसार, विवेक विहार फेज-1 स्थित एक मकान में मंगलवार सुबह आठ बजकर 11 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि आग करीब 235 वर्ग गज के चार मंजिला मकान की पहली मंजिल पर रखे घरेलू सामान में लगी। डीएफएस के मुताबिक, आग के कारण फैले धुएं के संपर्क में आए अनिल अरोड़ा (65) और बीना अरोड़ा (60) को दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले ही परिवार के सदस्य पुष्पांजलि अस्पताल ले गए। दोनों की हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की दूसरी घटना दक्षिण दिल्ली के हौज खास में हुई। शाहपुर जाट के पास डीसीपी कार्यालय के सामने स्थित एक इमारत में सुबह सात बजकर 30 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और सुबह आठ बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। डीएफएस के अनुसार, आग इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक बुटीक में लगी। करीब 144 वर्ग गज की इस इमारत में भूमिगत तल के अलावा चार मंजिल हैं। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की तीसरी घटना पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में मदर डेयरी के पास राधा कृष्ण मंदिर के निकट एक मकान में हुई। डीएफएस के अनुसार मंगलवार सुबह आठ बजकर तीन मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि सुबह आठ बजकर 20 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement