मणिपुर में म्यामां के नागरिक के पास से नौ किलोग्राम अफीम जब्त, व्यक्ति गिरफ्तार
इंफाल, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। मणिपुर के चूराचांदपुर जिले में म्यामां के 29 वर्षीय एक नागरिक के पास से नौ किलोग्राम अवैध अफीम बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के एक बयान के अनुसार, आरोपी की पहचान म्यामां के टोंजांग कस्बे के लोमजांग गांव निवासी लियानलामहाउ मानलुन के रूप में हुई है। चूराचांदपुर जिला पुलिस की एक टीम ने सोमवार को उसे एल कानन गांव से गिरफ्तार किया। बयान के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 9.05 किलोग्राम अफीम और म्यांमा डाक एवं दूरसंचार सेवा का एक पहचान पत्र जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Similar Post
-
बाल श्रम संशोधन अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए विशेष प्रकोष्ठ गठित करे केंद्र: न्यायालय
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को ...
-
सरकार ने अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। सरकार ने बुधवार को ‘अग्निवी ...
-
125 दिन रोजगार की गारंटी वाली योजना का हवाला देकर शुभेंदु ने प्रवासी श्रमिकों से लौटने की अपील की
कोलकाता, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शु ...
