अशोक गहलोत ने बंकर रॉय के निधन पर शोक जताया
जयपुर, मंगलवार, 10 नवम्बर 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं बेयरफुट कॉलेज के संस्थापक संजीत बंकर रॉय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मंगलवार को कहा कि उनका पूरा जीवन गांवों को सशक्त बनाने और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित रहा। रॉय का मंगलवार सुबह राजस्थान के अजमेर जिले के तिलोनिया स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। उन्होंने पांच दशक से अधिक समय तक ग्रामीण विकास और महिला सशक्तीकरण के लिए काम किया। गहलोत ने रॉय के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रॉय ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलते हुए ग्रामीण आत्मनिर्भरता, शिक्षा और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि रॉय का पूरा जीवन गांवों को सशक्त बनाने और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित रहा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनसे मेरा बहुत पुराना संपर्क था। कुछ समय पहले ही मैंने बेयरफुट कॉलेज का दौरा किया था और उनसे तथा अरुणा राय से मुलाकात की थी।’’ गहलोत ने ईश्वर से शोक-संतप्त परिवार को यह दुख सहने का धैर्य और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
Similar Post
-
आपदा प्रबंधन के लिए ‘शून्य जनहानि’ का दृष्टिकोण अपना रही सरकार : शाह
ईटानगर, रविवार, 22 नवम्बर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ...
-
सुदीप शर्मा के साथ दोबारा काम करने का इंतजार कर रहा था: अभिषेक बनर्जी
पणजी, रविवार, 22 नवम्बर 2026। अभिनेता अभिषेक बनर्जी का कहना है क ...
-
राजस्थान के फलोदी में सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत
जोधपुर, रविवार, 22 नवम्बर 2026। राजस्थान के फलोदी जिले में मंडल ...
