पलामू में अर्द्ध-स्वचालित राइफल और 200 कारतूस बरामद
पलामू, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किए गए एक माओवादी कमांडर से मिली जानकारी के आधार पर पलामू जिले में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एक अर्द्ध-स्वचालित राइफल और करीब 200 कारतूस बरामद किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। जिले के देवगांव गांव के निवासी संजय यादव (45) उर्फ गोडराम को हाल में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने डोंबिवली से गिरफ्तार किया था। बाद में उसे आगे की जांच के लिए पलामू पुलिस को सौंप दिया गया। उसकी गिरफ्तारी पर 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अधिकारी ने बताया कि यादव को दो दिन की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद मंगलवार को हथियार और कारतूस बरामद किए गए।
पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘यादव से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर मंगलवार को महुआडांड़ के जंगल क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक एसएलआर राइफल और 200 कारतूस बरामद किए गए।’’ अधिकारी के मुताबिक, यादव के खिलाफ झारखंड और बिहार में कम से कम 63 आपराधिक मामले लंबित हैं। वह प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की जोनल कमेटी का सदस्य था।
Similar Post
-
पंजाब में छह उपायुक्तों समेत 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। पंजाब सरकार ने छह उपायुक्तों (ड ...
-
असम: सायरंग-कोलकाता एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, चार लोग घायल
गुवाहाटी, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
-
मेरठ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, चोरी के आभूषण और नकदी बरामद
मेरठ, बुधवार, 11 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सरूरप ...
