ओडिशा के जाजपुर में बस ट्रक से टकरायी, प.बंगाल के करीब 40 पर्यटक घायल
जाजपुर, शुक्रवार, 14 नवम्बर 2026। ओडिशा के जाजपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर शुक्रवार को एक खड़े ट्रक से एक बस के टकरा जाने से पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के करीब 40 पर्यटक घायल हो गए जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा प्रात: करीब छह बजे बडचना ओवरब्रिज के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से करीब 55 यात्रियों को लेकर पुरी जा रही यह बस एक ट्रक से टकरा गयी जो टायर पंक्चर हो जाने की वजह से सड़क के किनारे खड़ा था। आशंका है कि बस चालक को झपकी आ गई थी, जिससे उसका वाहन पर से नियंत्रण हट गया और दुर्घटना हो गई। इस हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बडचना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को निकाला तथा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। स्थानीय थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश कर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को बाद में कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य यात्रियों का इलाज यहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि बाकी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य स्थानों के लिए भेजा जा रहा है।
Similar Post
-
आपदा प्रबंधन के लिए ‘शून्य जनहानि’ का दृष्टिकोण अपना रही सरकार : शाह
ईटानगर, रविवार, 22 नवम्बर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ...
-
सुदीप शर्मा के साथ दोबारा काम करने का इंतजार कर रहा था: अभिषेक बनर्जी
पणजी, रविवार, 22 नवम्बर 2026। अभिनेता अभिषेक बनर्जी का कहना है क ...
-
राजस्थान के फलोदी में सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत
जोधपुर, रविवार, 22 नवम्बर 2026। राजस्थान के फलोदी जिले में मंडल ...
