इंफाल-सिलचर मार्ग पर 24 नवंबर से उड़ान सेवा शुरू होने की संभावना

img

इंफाल, रविवार, 15 नवम्बर 2026। इंफाल-सिलचर मार्ग पर विमान सेवाएं 24 नवंबर से शुरू होने वाली हैं, हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि ये सेवाएं वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) सुविधा के तहत एलायंस एयर द्वारा संचालित की जाएंगी। इस मार्ग पर सप्ताह में दो दिन, प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को उड़ानें उपलब्ध होंगी। अधिकारी ने कहा, ''यह क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने और इंफाल तथा सिलचर के बीच यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।'' उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना अक्टूबर 2016 में हवाई यात्रा को किफायती बनाने और क्षेत्रीय हवाई संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। इसके तहत विशेष रूप से दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों को हवाई संपर्क से जोड़ने पर जोर दिया गया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement