न्यायालय ने 24 नवंबर को तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर एक बार दीप जलाने की अनुमति दी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को एक बार के उपाय के तौर पर तमिलनाडु के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम का दीप जलाने की अनुमति दे दी। न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने कहा कि दीप प्रज्वलन के लिए केवल देवस्थानम (मंदिर प्रशासन) के अधिकृत व्यक्तियों और सरकारी अधिकारियों को ही पहाड़ी पर जाने की अनुमति होगी। अदालत ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने का भी निर्देश दिया। हालांकि, शीर्ष अदालत ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम का दीप जलाने की अनुमति देने वाले मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी। तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को अदालत में दलील दी थी कि दरगाह के पास स्थित पत्थर के स्तंभ पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम का दीप जलाने की अनुमति देने से देशभर में मौजूद हजारों सर्वेक्षण स्तंभों को धार्मिक स्वरूप दिए जाने की स्थिति पैदा हो सकती है।
मदुरै स्थित अरुलमिगु सुब्रमणियस्वामी मंदिर से जुड़ा कार्तिगई दीपम विवाद मुख्य रूप से इस बात को लेकर है कि तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक कहां और किसके द्वारा जलाया जाना चाहिए। पिछले कई दशकों से पहाड़ी के निचले हिस्से में स्थित उच्चिपिल्लैयार मंदिर के पास दीप मंडपम में दीपक जलाया जाता रहा है। हालांकि, हिंदू संगठनों ने पहाड़ी पर अधिक ऊंचाई पर स्थित प्राचीन पत्थर के दीप स्तंभ ‘दीपथून’ पर दीपक जलाने की अनुमति मांगी थी। यह स्तंभ हजरत सुल्तान सिकंदर बादुशा औलिया दरगाह से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित है।
Similar Post
-
रेल मंत्री ने चक्रवात ‘अकवान’ के मद्देनजर रेलवे की तैयारियों का जायजा लिया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ...
-
ओडिशा में चक्रवात अकवान से बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं, राज्य में भारी बारिश जारी
भुवनेश्वर, शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026। ओडिशा में शुक्रवार सुबह गो ...
-
मणिपुर में ‘जहरीली शराब पीने’ से आठ लोगों की मौत
इंफाल, शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026। मणिपुर के चंदेल जिले में कथित त ...
