स्टालिन ने फसलें सूखने के दौरान ‘चुप्पी साधने’ को लेकर मुख्यमंत्री विजय की आलोचना
चेन्नई, शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने फसलों के कथित तौर पर सूखने के संबंध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए इस मामले पर चुप्पी साधने को लेकर उनकी आलोचना की। स्टालिन ने एक बयान में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक को कावेरी नदी से 11 हजार मिलियन घन फुट (टीएमसी) पानी छोड़ने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली तमिलनाडु की याचिकाएं खारिज कर दी हैं। उन्होंने सवाल किया कि राज्य के कावेरी जल अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए विजय ने क्या कदम उठाए हैं? स्टालिन ने पूछा कि फसलों को बचाने के लिए क्या योजना है। उन्होंने कहा, ''कुरुवई की फसल बर्बाद हो चुकी है और सांबा की फसल सूख रही है। किसान अपना अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के पास क्या जवाब है?''
Similar Post
-
आपदा प्रबंधन के लिए ‘शून्य जनहानि’ का दृष्टिकोण अपना रही सरकार : शाह
ईटानगर, रविवार, 22 नवम्बर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ...
-
सुदीप शर्मा के साथ दोबारा काम करने का इंतजार कर रहा था: अभिषेक बनर्जी
पणजी, रविवार, 22 नवम्बर 2026। अभिनेता अभिषेक बनर्जी का कहना है क ...
-
राजस्थान के फलोदी में सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत
जोधपुर, रविवार, 22 नवम्बर 2026। राजस्थान के फलोदी जिले में मंडल ...
