हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शाहपुर में सरकारी अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन किया
शिमला, शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर स्थित सरकारी अस्पताल के 100 बिस्तरों वाले नए भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण 11.50 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। सुक्खू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक सुधार कर रही है और आने वाले वर्षों में इन प्रयासों को तेज किया जाएगा।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य संस्थानों में स्वीकृत पदों के मुकाबले केवल 35 प्रतिशत कर्मचारी ही उपलब्ध थे जबकि कांग्रेस सरकार ने चिकित्सकों, नर्सों, पैरामेडिकल और तकनीकी कर्मचारियों सहित कुल उपलब्ध कर्मचारियों की संख्या करीब 70 प्रतिशत बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यभर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार भर्ती प्रक्रिया को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अतिरिक्त स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की जाएगी, जबकि चिकित्सकों के 400 पद पहले ही भरे जा चुके हैं।
सुक्खू ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर के पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए गए हैं, जहां स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को उनके घरों के नजदीक बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इन संस्थानों को और मजबूत किया जाएगा।
Similar Post
-
पद्मजा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से माफी मांगी, कहा: किसी पद की आकांक्षा नहीं
तिरुवनंतपुरम, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ...
-
चक्रवात ‘अकवान’ से बिगड़े मौसम के कारण रांची हवाई अड्डे पर 20 उड़ानें रद्द
रांची, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। चक्रवात ‘अकवान’ के प्रभाव से ख ...
-
कांग्रेस अपने नवनियुक्त 81 सचिवों को देगी संगठन से जुड़े पहलुओं का प्रशिक्षण
नई दिल्ली, शनिवार, 21 नवम्बर 2026। कांग्रेस ने अपने नवनियुक्त 81 ...
