जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद

img

श्रीनगर, रविवार, 22 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास लगभग छह करोड़ रुपये मूल्य का हेरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थ संबंधी गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई के तहत पुलिस ने कुपवाड़ा में लगभग 827 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया। उन्होंने बताया कि यह बरामदगी उत्तरी कश्मीर जिले के करनाह के अमरोही इलाके में शनिवार को चलाए गए घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) के दौरान की गई। अभियान के दौरान अमरोही, करनाह निवासी जमीर अहमद टुंच के आवासीय परिसर की तलाशी ली गई, जिससे एक काले रंग का पॉलीथीन बैग बरामद हुआ, जिसमें संदिग्ध मादक पदार्थ रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि बरामद पदार्थ के स्रोत का पता लगाने तथा इससे संबंधित संपर्कों को स्थापित करने के लिए जांच जारी है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement