गुजरात की पार-तापी नर्मदा लिंक परियोजना को रद्द करे सरकार: कांग्रेस
नई दिल्ली, बुधवार, 30 मार्च 2022। कांग्रेस ने गुजरात में प्रस्तावित पार-तापी नर्मदा लिंक परियोजना को आदिवासियों के हितों के विरूद्ध करार देते हुए बुधवार को कहा कि इस परियोजना को पूरी तरह रद्द किया जाना चाहिए। मुख्य विपक्षी पार्टी ने यह भी कहा कि इस परियोजना को रद्द किए जाने तक वह अपना आंदोलन जारी रखेगी। कांग्रेस प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल ने प्रदेश के कुछ कांग्रेस नेताओं के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘गुजरात में पार-तापी नर्मदा लिंक परियोजना के खिलाफ आदिवासी नेताओं ने आंदोलन चलाया। जब भाजपा को लगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में नुकसान हो जाएगा तो फिर इसे स्थगित करने की घोषणा की गई। यह घोषणा सरकार ने नहीं की, बल्कि उसकी जगह भाजपा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने की।’’
उन्होंने यह भी कहा, ‘‘कांग्रेस विकास के खिलाफ नहीं है, लेकिन चंद पूंजीपतियों का फायदा पहुंचाने के लिए हजारों आदिवासी परिवारों को नुकसान पहुंचाने की कोई बात करेगा तो उसका हम पुरजोर विरोध करेंगे।’’ गुजरात विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुखराम राठवा ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार आदिवासी हितों के खिलाफ काम कर रही है जिसके खिलाफ हम आंदोलन कर रहे हैं। इस परियोजना को रद्द किए जाने तक आंदोलन किया जाएगा।’’ कांग्रेस विधायक अनंत पटेल ने कहा कि इस परियोजना को रद्द करने के लिए सरकार को श्वेत पत्र लाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि गुजरात प्रदेश भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासियों के कड़े विरोध के बाद पार-तापी नर्मदा नदी संपर्क परियोजना पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है। दक्षिणी गुजरात के जिलों के आदिवासी समुदाय के लोग इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
