आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल

img

नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन को रोकने के लिए मध्य दिल्ली में लगाई गई “आपातकाल से भी बदतर” सुरक्षा पाबंदियों और पार्टी के शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिए जाने को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की। केजरीवाल ने कहा कि “कॉकरोच” को गिरफ्तार करके प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिखा दिया कि वह डरे हुए हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “यह आपातकाल से भी बदतर स्थिति है। अब यह आधिकारिक हो गया है… कि हम (प्रधानमंत्री) मोदी के शासन में एक पूर्ण तानाशाही में जी रहे हैं। विमान से उतरते ही कॉकरोचों को गिरफ्तार करना डर के अभूतपूर्व स्तर को दर्शाता है।” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी अच्छी तरह जानते हैं कि उन्होंने चुनाव केवल वोट चोरी करके जीता है और अब वह लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलकर अपने इस फर्जीवाड़े को बचाने पर आमादा हैं। ज्ञानेश कुमार को तो जाना ही होगा, लेकिन मोदी को भी जाना होगा।” ‘आप’ ने आरोप लगाया है कि जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के आवास के आसपास कड़ा पहरा लगा दिया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement