कूलर के कारखाने में आग, आठ कामगार झुलसे
नोएडा (उप्र), गुरुवार, 31 मार्च 2022। नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के विश्नोली गांव के पास कूलर के एक कारखाने में बृहस्पतिवार सुबह भयंकर आग लग गई,जिससे वहां काम कर रहे आठ लोग झुलस गए,इनमें अधिकतर महिलाएं हैं। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के विश्नोली गांव के पास श्री श्याम नामक कूलर का पैड व घास बनाने का कारखाना है। इस कारखाने में सुबह पांच बजे भयंकर आग लग गई।
उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंची और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त कारखाने के अंदर 24 से ज्यादा कामगार थे जिन्हें दमकल कर्मियों और पुलिस कर्मियों ने बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि आग के चलते आठ लोग झुलस गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच महिलाएं गंभीर रूप से झुलसी हैं और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
