विकास कुमार ने डीएमआरसी के नए प्रबंध निदेशक के तौर पर कार्यभार संभाला
नई दिल्ली, शुक्रवार, 01 अप्रैल 2022। भारतीय रेलवे यातायात सेवा के 1988 बैच के अधिकारी विकास कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के नए प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली सरकार ने बुधवार को मंगू सिंह के स्थान पर कुमार की नियुक्ति की थी। मंगू सिंह को 25 साल की सेवा के बाद भावभीनी विदाई दी गई। सिंह, एक जनवरी 2012 से डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक थे और बृहस्पतिवार को उनका कार्यकाल समाप्त हो गया। ई. श्रीधरन और मंगू सिंह के बाद कुमार डीएमआरसी के तीसरे प्रबंध निदेशक हैं।
दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार वह पांच साल तक इस पद पर रहेंगे। डीएमआरसी के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा, “विकास कुमार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक के तौर पर आज कार्यभार संभाला।” डीएमआरसी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया था कि डीएमआरसी में निदेशक (परिचालन) के पद पर काम कर चुके कुमार के पास रेल-आधारित शहरी परिवहन परियोजनाओं में काम करने का तीन दशक का अनुभव है। इससे पहले उन्होंने भारतीय रेल में कई पदों पर सेवाएं दी।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
