बेहतर सड़क नेटवर्क विकास की कुंजी है : गडकरी
चंडीगढ़, मंगलवार, 05 अप्रैल 2022। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेहतर सड़क नेटवर्क को विकास की कुंजी बताते हुए सोमवार को कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार पूरे देश में सड़क संपर्क में सुधार के लिए कदम उठा रही है। गडकरी ने कहा कि सड़क नेटवर्क तेजी से मजबूत हो रहा है जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने हरियाणा के सोनीपत में 297 किलोमीटर लंबी सड़क और 2,872 करोड़ रुपये की लागत वाली पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर यह कहा, ‘‘बेहतर सड़क नेटवर्क विकास की कुंजी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विकास के लिए चार चीजें जरूरी हैं -पानी, बिजली, परिवहन और संचार। जहां ये चार चीजें हैं, वहां उद्योग, रोजगार और विकास है।
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
