लोकसभा में महंगाई को लेकर हंगामा, कार्यवाही बाधित
नई दिल्ली, मंगलवार, 05 अप्रैल 2022। महंगाई को लेकर कांग्रेस एवं कुछ अन्य विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा में 11 बजे सदन के समवेत होने पर कांग्रेस के नेता अधीररंजन चौधरी एवं अन्य सदस्य अपनी सीट पर खड़े होकर महंगाई पर कामरोको प्रस्ताव पर अनुमति देने की अपील की लेकिन अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी अनुमति नहीं दी और प्रश्नकाल शुरू कर दिया। इसके बाद विपक्षी सदस्य आसन के आसपास जमा होकर केन्द्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। इसबीच कुछ प्रश्नों के उत्तर दिये जाने के बाद हंगामा थमता नहीं देख, करीब 11 बज कर 28 मिनट पर अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करने की घोषणा की।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
