धनशोधन मामले में ईडी ने टीटीवी दिनाकरन को तलब किया
नई दिल्ली, बुधवार, 06 अप्रैल 2022। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एएमएमके नेता टीटीवी दिनाकरन को धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए इस सप्ताह पेश होने का समन जारी किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह मामला वीके शशिकला धड़े के लिए अन्नाद्रमुक के ‘दो पत्ते’ वाले चुनाव चिन्ह को हासिल करने के लिए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को कथित रूप से रिश्वत देने से जुड़ा है। एजेंसी ने हाल ही में जेल में बंद इस मामले के एक अन्य आरोपी सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार करने के बाद यह कदम उठाया है। दिनाकरन और चंद्रशेखर दोनों को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 2017 में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इस महीने की शुरुआत में इस मामले में चंद्रशेखर का बयान दर्ज किया था और अब वे जांच को आगे बढ़ाने के लिए दिनाकरन से पूछताछ करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि 58 वर्षीय एएमएमके महासचिव दिनाकरन को यहां आठ अप्रैल को एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
