कांग्रेस नेता थॉमस ने माकपा के सेमिनार में भाग लेने की घोषणा की
कोच्चि (केरल), गुरुवार, 07 अप्रैल 2022। कांग्रेस नेतृत्व के सख्त दिशा निर्देशों को नजरअंदाज करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के वी थॉमस ने बृहस्पतिवार को यहां एलान किया कि वह सत्तारूढ़ माकपा द्वारा पार्टी कांग्रेस के तौर पर कन्नूर में आयोजित किए जा रहे सेमिनार में भाग लेंगे। बहरहाल, थॉमस ने यह स्पष्ट किया कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं माकपा के राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेने जा रहा हूं। मुद्दा मेरे लिए ज्यादा अहम है न कि राजनीति।’’
थॉमस के अलावा माकपा ने उत्तरी कन्नूर जिले में हो रही पार्टी कांग्रेस के तौर पर आयोजित किए जाने वाले सेमिनार में कांग्रेस सांसद शशि थरूर को भी आमंत्रित किया है। बहरहाल, जब थरूर ने इसमें भाग लेने की अनुमति मांगी तो अखिल भारतीय कांग्रेस समिति प्रमुख सोनिया गांधी ने उन्हें ऐसा करने से इनकार कर दिया। पार्टी के आलाकमान ने थॉमस को भी ऐसे वक्त में वाम दल के कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया, जब सत्तारूढ़ और विपक्षी दल केरल में विभिन्न मुद्दों खासतौर से सिल्वरलाइन रेल गलियारे परियोजना को लेकर आमने-सामने हैं। केपीसीसी प्रमुख के. सुधाकरण ने उन्हें आगाह किया था कि अगर वह माकपा के सेमिनार में भाग लेते हैं तो उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
