गुजरात के स्कूल देखने जाएंगे मनीष सिसोदिया, बोले- इस बार केजरीवाल को मौका देगी वहां की जनता
नई दिल्ली, शुक्रवार, 08 अप्रैल 2022। पंजाब में शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। पार्टी की ओर से गुजरात और हिमाचल प्रदेश में लगातार संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इन सब के बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बड़ा बयान दिया है। मनीष सिसोदिया ने साफ तौर पर कहा कि इस बार गुजरात के लोग आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को मौका देंगे। अपने बयान में सिसोदिया ने कहा कि मैं सोमवार को गुजरात के स्कूल देखने जाऊंगा।
सिसोदिया ने आगे कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं की अगर आप शिक्षा व्यवस्था अच्छी नहीं करेंगे तो देश कैसे चलेगा? मैं सोमवार को गुजरात के स्कूल देखने जाऊंगा। गुजरात के लोग मन बना चुके हैं कि वो अरविंद केजरीवाल को मौका देंगे, आम आदमी पार्टी को मौका देंगे। उन्होंने कहा कि गुजरात के शिक्षा मंत्री ने बयान दिया कि जिन्हें गुजरात की शिक्षा व्यवस्था अच्छी नहीं लगती वह दिल्ली चले जाएं। उनके इस बयान में अहंकार और स्वीकृति है कि उन्होंने इस दिशा में कुछ नहीं किया।
आपको बता दे कि पंजाब में मिली जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात का दौरा भी कर चुके हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे। अरविंद केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान ने गुजरात के लोगों से आम आदमी पार्टी (आप) को राज्य पर शासन करने के लिए एक मौका देने की अपील की थी। केजरीवाल ने तिरंगा गौरव यात्रा नामक रोडशो किया और कहा कि भाजपा 25 साल से राज्य में सत्ता में होने के कारण अहंकार में डूबी हुई है और जनता को उनकी पार्टी को एक मौका देना चाहिये।
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
