दिल्ली में एक फैक्टरी में लगी आग, नौ लोग झुलसे
नई दिल्ली, शनिवार, 09 अप्रैल 2022। दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में बिजली के कलपुर्जे बनाने वाली एक फैक्टरी में शनिवार सुबह आग लग गई, जिसे बुझाने के प्रयास में नौ लोग झुलस गए। इनमें छह दमकल कर्मी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संदेह है कि कारखाने में एक रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण सुबह सवा पांच बजे आग लग गई। दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब 7.05 बजे पर आग पर काबू पा लिया गया। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अनुसार, आग बुझाने की कोशिश में दमकल विभाग के छह कर्मी, एक पुलिसकर्मी, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) का एक अधिकारी और एक स्थानीय व्यक्ति झुलस गया।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
