ओडिशा के मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के प्रदर्शन की रिपोर्ट मांगी
भुवनेश्वर, रविवार, 10 अप्रैल 2022। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपनी सरकार के सभी मंत्रियों से अपने-अपने विभागों के प्रदर्शन की रिपोर्ट देने को कहा है। मंत्रिपरिषद में संभावित फेरबदल की अटकलों के बीच यह रिपोर्ट मांगी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक पत्र में मंत्रियों से उनके प्रदर्शन और उनके विभागों की उपलब्धियां पूछी हैं। सीएमओ ने कहा कि पटनायक सभी मंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे और रिपोर्ट मिलने के बाद उनके प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। मंत्रियों से यह सूचना भी मांगी गई है कि क्या उन्होंने सत्तारूढ़ बीजद के चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम किया है। सूत्रों ने बताया कि अगर किसी मंत्री का प्रदर्शन खराब पाया गया तो उससे इसका स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
जल संसाधन मंत्री रघुनंदन दास ने कहा, ‘‘हमने प्रदर्शन रिपोर्ट तैयार की है और जल्द ही सीएमओ को सौंपेंगे। हमारे विभाग ने राज्य सरकार की 5-टी पहल के अनुसार कई काम किए हैं।’’ उल्लेखनीय है कि 5-टी पहल 2019 में शुरू की गई थी जिसका तात्पर्य पादर्शिता, सामूहिक कार्य, प्रौद्योगिकी और बदलाव लाने वाली परियोजनाओं को समय पर पूरा करने से है। संभावित फेरबदल के बारे में पूछे जाने पर सामाजिक सुरक्षा एवं अधिकारिता मंत्री अशोक चंद्र पांडा ने कहा, ‘‘यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। वह अकेले इस पर फैसला ले सकते हैं।’’
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
