युवा कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ शुरु किया पोस्टर अभियान
नई दिल्ली, सोमवार, 11 अप्रैल 2022। युवा कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ रही कीमतों के खिलाफ केंद्र सरकार के विरुद्ध सोमवार को पोस्टर अभियान की शुरुआत की और सरकार से पेट्रोल, डीजल तथा एलपीजी के दाम घटाने की मांग की। युवा कांग्रेस ने कहा कि उसका यह अभियान महंगाई के खिलाफ है और इस अभियान की शुरुआत उसने पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर पोस्टर चिपकार कर की है। इसके साथ ही संगठन ने दिल्ली तथा देश के विभिन्न हिस्सों में पोस्टर लगाकर अपने अभियान की शुरुआत कर दी है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने इस मौके पर कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। आम आदमी महंगाई से त्रस्त है लेकिन सरकार को जनता का यह दर्द दिखाई नहीं दे रहा है इसलिए जनता का मोदी सरकार से भरोसा और विश्वास पूरी तरह उठ चुका है। सरकार को समझना चाहिए कि अपनी नाकामी का ठीकरा वह बार-बार दूसरों के सिर नहीं फोड़ सकती है।
उन्होंने कहा, ''मोदी सरकार के अच्छे दिनों के झूठे जुमलों की कीमत जनता को ही चुकानी पड़ रही है। चुनावी नियंत्रण से मुक्त होते ही पेट्रोल, डीज़ल, गैस की कीमतें बेलगाम हो चुकी हैं। देश की जनता नहीं समझ रही है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम करीब 26.42 प्रतिशत कम हो चुके हैं लेकिन हमारे यहां पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन बढाए जा रहे हैं। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव तथा सह प्रभारी वरुण पांडे ने कहा कि महंगाई चरम पर है और इसके विरोध में युवा कांग्रेस ने पेट्रोलियम मंत्रालय के बाहर पोस्टर अभियान की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही, पूरे देश में यह अभियान शुरु हो गया है और अब देशभर में विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगाए जायेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हर जरूरत की चीज महंगी हो रही है।
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
