पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे
जयपुर, मंगलवार, 12 अप्रैल 2022। पिछले कई दिनों से लू के थपेड़े झेल रहे राजस्थान के लोगों को मंगलवार को थोड़ी राहत मिली, जब पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में भी कमी की उम्मीद है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, ‘‘करीब एक माह बाद कम तीव्रता के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं।’’ मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। साथ ही, 13 अप्रैल को जोधपुर एवं बीकानेर संभाग के जिलों में छिटपुट स्थानों पर अंधड़ के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। राजस्थान के ज्यादातर हिस्से बीते कई दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जहां सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान गंगानगर में 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
