दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर कार्यालय की सात मंजिला इमारत के भूमिगत तल में सोमवार दोपहर आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अपराह्न 2:01 बजे आयकर भवन के भूमिगत तल में आग लगने की सूचना मिली; इस भवन में आयकर विभाग के कार्यालय हैं। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम चार दमकल गाड़ियां और आग बुझाने वाले अन्य वाहन मौके पर भेजे गए और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी थीं। दमकल विभाग, पुलिस, बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के कर्मचारी, एम्बुलेंस टीमें और नगर निकाय के वार्ड कर्मचारी मौके पर तैनात किए गए।
Similar Post
-
गुलजार सिंह मौत मामला: मंत्री हरपाल सिंह चीमा के आवास तक पंजाब कांग्रेस का विरोध मार्च 15 सितंबर को, चन्नी का ऐलान
चंडीगढ़, रविवार, 13 सितंबर 2026। पंजाब में गुलजार सिंह की मौत का ...
-
तमिलनाडु: बस किराया विवाद के बीच विनायगर चतुर्थी पर बसों की संख्या में 38 प्रतिशत वृद्धि
चेन्नई, रविवार, 13 सितंबर 2026। तमिलनाडु में राज्य परिवहन उपक्र ...
-
दिल्ली: साप्ताहिक ‘थाना दिवस’ पर 2,300 से अधिक शिकायतों की सुनवाई
नई दिल्ली, रविवार, 13 सितंबर 2026। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय रा ...
