नायडू ने अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की
नई दिल्ली, गुरुवार, 14 अप्रैल 2022। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने डाॅ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते गुरुवार को हुए कहा कि भारतीय संविधान, देश के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय का मार्गदर्शक दस्तावेज बन गया। नायडू ने यहां जारी एक संदेश में कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने समतामूलक समाज की स्थापना करने जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने कहा, ''हमारे संविधान के शिल्पी, विद्वान विचारक और समाज सुधारक, डाॅ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की जन्मजयंती पर, एक समतामूलक समाज के लिए आपके जीवन संघर्ष को सादर प्रणाम करता हूं।आपकी दृष्टि से ही हमारा संविधान, देश के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय का मार्गदर्शक दस्तावेज बन गया। नायडू ने बाद में डाॅ. अम्बेडकर की जयंती पर, संसद परिसर में उनकी मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किये।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
