ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिटलागढ़ में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक नवीन जैन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वीडियो में विधायक के निजी सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद नाग, जैन को कथित तौर पर पिस्तौल चलाने में सहायता करते हुए देखे गए जिसके बाद उन्हें कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। बोलांगीर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एसपी) हिमांशु भूषण बेहरा ने कहा, ‘‘प्राथमिकी दर्ज करके हथियार जब्त कर लिया गया है। निजी सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा रही है।’’ यह घटना शुक्रवार शाम को रामनवमी शोभायात्रा के दौरान टिटलागढ़ कस्बे में हुई। एक वीडियो में स्थानीय विधायक कथित तौर पर पिस्तौल से गोली चलाते हुए दिख रहे हैं।
जैन ने दावा किया कि पिस्तौल असली नहीं थी। भाजपा विधायक ने यह भी दावा किया कि उन्होंने रैली में मौजूद राम भक्तों का मनोबल बढ़ाने के लिए हवा में गोली चलाई थी और उनका इरादा किसी को डराना नहीं था जैसा कि आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 के तहत जन सुरक्षा को खतरे में डालने और शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) ने जैन के इस कृत्य के लिए शनिवार को उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी।
Similar Post
-
तमिलनाडु के चेंगापल्ली के पास कार के टैंकर से टकराने से तीन लोगों की मौत
तिरुप्पुर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। तमिलनाडु में सेलम-कोयंबटूर रा ...
-
वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर माकपा का विरोध, कार्रवाई को बताया दमनकारी
श्रीगंगानगर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। पर्यावरणविद् और सामाजिक का ...
-
नकवी अल्पसंख्यक कांग्रेस के हनुमानगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त
हनुमानगढ़, शनिवार, 18 जुलाई 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समि ...
