दिल्ली के स्कूल में भी कोरोना ने दी दस्तक, निगरानी कर रही केजरीवाल सरकार, जारी होंगे दिशा-निर्देश
नई दिल्ली, गुरुवार, 14 अप्रैल 2022। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। नोएडा और गाजियाबाद के बाद दिल्ली के स्कूल में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी के एक स्कूल में एक शिक्षक और एक छात्र की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके तुरंत बाद स्कूल में पढ़ाई कर रहे छात्रों को घर भेज दिया गया। इस संबंध में अरविंद केजरीवाल सरकार का बयान भी सामने आया है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हम भी स्कूलों पर निगरानी रखे हुए हैं। हमने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी नए दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा है। कल तक हम इन दिशा-निर्देशों को जारी कर देंगे। इसी बीच उन्होंने कहा कि कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत नहीं आई है। ऐसे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
