प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका
नई दिल्ली, गुरुवार, 14 अप्रैल 2022। भारत के प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण ने बैसाखी के पर्व पर स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका। इस मौके पर न्यायमूर्ति रमण को स्वर्ण मंदिर में ‘सिरोपा’ भेंट किया गया। उन्होंने लोगों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दीं और पंजाब की जनता के लिए शांति और समृद्धि की कामना की। न्यायमूर्ति रमण ने कहा,‘‘बैसाखी पर मेरी शुभकामनाएं। मैं बहुत प्रसन्न हूं,आज मेरा परिवार के साथ स्वर्ण मंदिर आने का सपना पूरा हुआ। मैं प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त करता हूं।’’ प्रधान न्यायाधीश सीमा सुरक्षा बल संग्रहालय और अटारी-वाघा सीमा पर भी गए जहां उन्होंने बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम देखा । जलियांवाला बाग हत्याकांड की 103वीं बरसी पर उन्होंने इस घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधान न्यायाधीश परिवार के साथ पंजाब की यात्रा पर हैं। पंजाब पहुंचने पर सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्वागत किया।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
