राजस्थान में 69 आईएएस अधिकारियों के तबादले, करौली के जिला कलेक्टर को भी हटाया गया
जयपुर, गुरुवार, 14 अप्रैल 2022। राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 69 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसे तहत करौली के जिला कलेक्टर का भी तबादला किया गया है जहां हाल ही में हिंसा व आगजनी हुई थी। राज्य के कार्मिक विभाग ने बुधवार देर रात तबादलों के आदेश जारी किए। इसके तहत तीन संभागों के आयुक्त व पांच जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। तबादला आदेश के तहत आईएएस विकास सीताराम भाले को जयपुर, जितेंद्र कुमार उपाध्याय को जोधपुर व सांवरमल वर्मा को भरतपुर का नया संभागीय आयुक्त बनाया गया है। आईएएस सौरभ स्वामी को प्रतापगढ़, निशांत जैन को जालोर, नकाते शिवप्रसाद मदन को अलवर, प्रकाश चंद्र शर्मा को बांसवाड़ा व अंकित कुमार सिंह को करौली का नया जिला कलेक्टर लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि करौली शहर में दो अप्रैल को नव संवत्सर के अवसर पर आयोजित रैली पर पथराव के बाद हिंसा व आगजनी हुई थी। इन तबादलों में गौरव गोयल को मुख्यमंत्री के सचिव पद पर तथा रवि जैन को जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त पद पर तैनात किया गया है। तबादला सूची में वरिष्ठ आईएएस वीनू गुप्ता, डॉ. सुबोध अग्रवाल, सुधांश पंत, शिखर अग्रवाल व श्रेया गुहा का भी नाम है।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
