आज संविधान को कमजोर किया जा रहा- प्रियंका
नई दिल्ली, गुरुवार, 14 अप्रैल 2022। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आज संविधान को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बाबासाहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी के प्रयासों से हमारे देश को एक ऐसा संविधान मिला जिसकी प्रस्तावना में ही देश की मजबूती का जंतर था। बाबासाहब ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, आत्मसम्मान एवं देश की एकता व अखंडता के विचारों पर आधारित देश निर्माण का खाका दिया। ये मूल्य हमारी ताकत हैं।’’ प्रियंका ने यह भी कहा, ‘‘आज तमाम शक्तियां इतिहास से आए इन मूल्यों पर गहरा प्रहार कर रही हैं। संविधान को कमजोर कर रही हैं। बाबासाहब के सम्मान में हम सबको दृढ़ होकर संविधान की और उसमें निहित मूल्यों की रक्षा करनी होगी।’’
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
