परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष व्यास का कार्यकाल एक साल बढ़ाया गया
नई दिल्ली, रविवार, 17 अप्रैल 2022। सरकार ने परमाणु ऊर्जा आयोग (एईसी) के अध्यक्ष कमलेश नीलकंठ व्यास का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। कार्मिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने तीन मई, 2022 से अगले एक वर्ष की अवधि के लिए या ‘‘अगले आदेश तक’’ व्यास का कार्यकाल एक साल और बढ़ाये जाने को मंजूरी दी है। व्यास के लिए यह दूसरा सेवा विस्तार है, जिन्हें पहली बार सितंबर 2018 में इस पद पर नियुक्त किया गया था। व्यास एमएस यूनिवर्सिटी, वडोदरा से मैकेनिकल इंजीनियर हैं। व्यास 1979 में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद बार्क के रिएक्टर इंजीनियरिंग प्रभाग के ईंधन डिजाइन और विकास अनुभाग से जुड़ गए थे। उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिसमें ‘इंडियन न्यूक्लियर सोसाइटी आउटस्टैंडिंग सर्विस अवार्ड 2011’, ‘होमी भाभा साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवार्ड 2006’ और 2007, 2008, 2012 और 2013 में दिये गये ‘डीएई अवार्ड्स’ शामिल हैं।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
