भारतीय तटरक्षक प्रमुख ने ओखा में नए ‘होवरपोर्ट’ का उद्धाटन किया
अहमदाबाद, रविवार, 17 अप्रैल 2022। भारतीय तटरक्षक बल (आईसजी) के महानिदेशक (डीजी) वी.एस.पठानिया ने ओखा में ‘होवरपोर्ट’ का उद्धाटन किया है और वाडिनार में तटरक्षक जेटी की आधारशिला रखी। यह दोनों ही स्थान गुजरात के द्वारका जिले में हैं। आईसीजी ने यह जानकारी रविवार को दी। पठानिया 15 से 17 अप्रैल तक तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने देवभूमि द्वारका के ओखा में और पोरबंदर में जिला मुख्यालय में विभिन्न आईसीजी इकाइयों का दौरा किया।
आईसीजी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस अवधि के दौरान उन्होंने तटरक्षक स्टेशन वाडिनार का भी दौरा किया। इसमें बताया गया है, “अपने दौरे के दौरान, पठानिया ने इकाइयों की अभियान चलाने की तैयारियों की समीक्षा की और तटरक्षक बल के कर्मियों के साथ बातचीत की। उन्होंने ओखा में होवरपोर्ट का भी उद्घाटन किया और वाडिनार में तटरक्षक जेटी की नींव रखी।” विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों परियोजनाएं क्षेत्र में आईसीजी को गति प्रदान करेंगी। होवरपोर्ट ‘होवरक्राफ्ट’ के लिए एक टर्मिनल होता है और इसमें यात्री सुविधाएं होती हैं।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
