काबुल में दो स्थानों पर बम विस्फोट: छह मरे, कई घायल
काबुल, मंगलवार, 19 अप्रैल 2022। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में दो स्कूलों के पास हुए बम विस्फाटों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी है और 12 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। स्थानीय सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पहला विस्फोट पश्चिमी काबुल के मुमताज स्कूल के क्षेत्र में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके में कई लोग घायल हो गये। मीडिया सूत्रों ने बताया कि दूसरा धमाका राजधानी के पश्चिम में ही स्थित शिया बहुल इलाके दश्त-ए-बारची में एक स्कूल के पास हुआ। इस विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गये।
Similar Post
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
-
भारत, जापान ने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। भारत और जापान ने बृहस्पतिवार ...
