जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर की गोलीबारी
श्रीनगर, मंगलवार, 19 अप्रैल 2022। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में अल्पसंख्यकों के एक गांव की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों पर मंगलवार को आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं। अधिकारियों ने बताया कि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक शोपियां के हीरपोरा में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के एक गांव की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के एक बंकर पर आतंकवादियों ने सुबह करीब 10 बजे गोलीबारी की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
