देश भर में दंगे करवा रही भाजपा: आप
नई दिल्ली, बुधवार, 20 अप्रैल 2022। आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर देश भर में दंगे कराने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय पर बुलडोज़र चला दो पूरे देश के दंगे रुक जाएंगे। आप की प्रवक्ता एवं विधायक आतिशी ने ट्वीट कर कहा, ''देश भर में दंगे हो रहे हैं। जगह-जगह गुंडई और लफ़ंगई हो रही है। ये सभी दंगे भाजपा करवा रही है। हम गारंटी देते हैं, भाजपा मुख्यालय पर बुलडोज़र चला दो, पूरे देश के दंगे रुक जाएँगे। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर देश भर दंगे और हिंसा फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा की उनके घर पर बुलडोज़र चलना चाहिए ताकि पूरे देश में दंगे फ़साद रुक सके।
सुश्री आतिशी ने कहा कि जहांगीरपुरी में आज अतिक्रमण हटाने की बात क्यों की गयी, जबकि पंद्रह साल से निगम में भाजपा का शासन है तो यह कार्रवाई क्यों नहीं की गई। ग़ौरतलब है कि जहांगीरपुरी में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़पें और आगजनी की घटनाएं हुई। इसमें कुछ पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक करीब 25 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा प्रभावित इलाक़े में अवैध निर्माण हटाने के लिए निगम ने आज कार्रवाई शुरू की, लेकिन उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद इसे रोक दिया गया।
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
