बुलडोजर चलाने की कार्रवाई के खिलाफ युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 21 अप्रैल 2022। भारतीय युवा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और दिल्ली में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाए जाने के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने यहां अकबर रोड के निकट उस वक्त रोक लिया जब वे केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी के आवास की तरफ बढ़ रहे थे। इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने आरोप लगाया, ‘‘देश में सुरक्षा और विश्वास के नाम पर असुरक्षा और अविश्वास को जन्म दिया जा रहा है। सत्ताधारी दल देश में नफरत का माहौल पैदा कर रहा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘नफरत का बुलडोजर ‘मेरा भारत महान’ के बोर्ड पर तो चल सकता है, लेकिन विचारधारा पर नहीं। भारत महान था, है और रहेगा। इसे खत्म करने की न कोई साजिश कभी सफल हुई है, न होगी। हम सभी को मिलकर इस भाजपाई नफरत के खिलाफ आवाज बुलंद करनी पड़ेगी।’’ भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा, ‘‘ देश में महंगाई पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए, बेरोजगारी पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। लेकिन अफसोस की बात है कि इंसानियत व भाईचारे पर और भाई को भाई से लड़वाने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है।’’
Similar Post
-
चंबा में सवारियों से भरी निजी बस खाई में गिरने से सात लोगों की दर्दनाक मौत
- ग्यारह यात्री गंभीर रूप से घायल
चंबा, शनिवार, 08 अ ...
-
प्रधानमंत्री के पास 'गद्दारों' के लिए समय, प्रदर्शनकारी युवाओं के लिए नहीं : उद्धव ठाकरे
मुंबई, शनिवार, 08 अगस्त 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ...
-
मेरठ में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी ने की पुष्प वर्षा
मेरठ, शनिवार, 08 अगस्त 2026। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिव ...
