लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा अस्पताल में भर्ती
खूंटी (झारखंड), शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022। लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा खूंटी स्थित अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंडा की हालत स्थिर है और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। खूंटी से आठ बार लोकसभा सदस्य रह चुके करिया मुंडा रक्त में शर्करा का स्तर कम होने के कारण बृहस्पतिवार रात को बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पद्म विभूषण से सम्मानित मुंडा को अस्पताल तक ले जाने के लिए एक विशेष कॉरिडोर बनाया गया। इससे पहले 14 अप्रैल को भी निमोनिया और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण करिया मुंडा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
