छात्रों, कर्मचारियों को बिना थर्मल स्कैनिंग के स्कूल में प्रवेश न करने दिया जाए : दिल्ली सरकार
नई दिल्ली, शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को स्कूलों के लिए कोविड-19 संबंधी दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि छात्रों तथा कर्मचारियों को बिना थर्मल स्कैनिंग के स्कूल परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जाए। इसमें यह भी कहा गया है कि अभिभावकों को सलाह दी जानी चाहिए कि वे बच्चों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने पर उन्हें स्कूल न भेजें। सरकार ने कहा, ‘‘छात्रों को भोजन और स्टेशनरी का सामान साझा करने से बचने का निर्देश दिया जाए।’’ राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि देखी गयी है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 965 नए मामले आए। बुधवार को कोरोना वायरस के 1,009, मंगलवार को 632 और सोमवार को 501 मामले आए थे।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
