उदयपुर के पास जंगलों में लगी आग, हालात नियंत्रण में
जयपुर, शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022। राजस्थान के उदयपुर जिले में बांकी वन क्षेत्र में आग लग गई है जिसे बुझाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उदयपुर शहर से सटे बांकी के जंगलों में यह आग बुधवार को लगी जो बृहस्पतिवार रात तक तीन से चार स्थानों पर फैल गई। मुख्य वन संरक्षक आर के सिंह ने कहा कि आग करीब 50 हेक्टेयर वन क्षेत्र में फैल गई थी। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टर को लगाया गया जिसने छह फेरे लगाकर पानी का छिड़काव किया। सिंह ने कहा कि हालांकि, हेलीकॉप्टर द्वारा पानी के छिड़काव के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। विभाग इलाके पर निगरानी रख रहा है ताकि घटना दोबारा न हो।
Similar Post
-
आपातकाल से भी बदतर स्थिति, हम तानाशाही के शासन में जी रहे हैं: केजरीवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट् ...
-
जेल भर देंगे, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा: गोपाल राय
नई दिल्ली, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ ...
-
अपने आस पड़ोस और उससे बाहरी क्षेत्र के घटनाक्रम पर भारत की लगातार नजर: राजनाथ सिंह
जोधपुर, शनिवार, 10 अक्टूबर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शन ...
