रक्षा मंत्रालय ने सरकारी ई बाजार पोर्टल से रिकॉर्ड 15 हजार करोड़ की खरीद की
नई दिल्ली, शनिवार, 30 अप्रैल 2022। रक्षा मंत्रालय ने सरकार के ई बाजार पोर्टल से वित्त वर्ष 2021 22 में 15047. 98 करोड रुपए की रिकॉर्ड खरीद की है जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में ढाई सौ प्रतिशत अधिक है। सरकारी बाजार पोर्टल की शुरुआत पुरानी निविदा प्रक्रिया के स्थान पर अगस्त 2016 में की गई थी इसका उद्देश्य डिजिटल माध्यम से खरीद प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाना है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा कि उसने थोड़े समय में ही इस प्रक्रिया को पूरी तरह से आत्मसात करते हुए डिजिटल खरीद को बढ़ावा दिया है और विभिन्न चुनौतियों के बावजूद इसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। मंत्रालय का कहना है कि वह डिजिटल भारत के सरकार के सपने और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अपना योगदान जारी रखेगा।
Similar Post
-
सामूहिक प्रयासों की बदौलत 2047 से बहुत पहले ही जड़ से मिट जाएगा सिकल सेल रोग : राष्ट्रपति मुर्मू
ओंकारेश्वर (मध्यप्रदेश), शुक्रवार, 19 जून 2026। खासकर आदिवासी स ...
-
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन लद्दाख पहुंचे, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल
लेह/जम्मू, शुक्रवार, 19 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्ण ...
-
बिहार में रेल अवसंरचना के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का बजट आवंटित : अश्विनी वैष्णव
पटना, शुक्रवार, 19 जून 2026। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्र ...
